Followers

Thursday, 2 July 2026

कच्छ Demolition 2026 Riport।


कच्छ 2026 डिमोलिशन रिपोर्ट ।

सोशल मीडिया से तथ्य, घटनाक्रम और ज़मीनी चर्चाओं का संकलन ....

साथियों,  इस रिपोर्ट को तैयार करने का उद्देश्य कच्छ में हुए डिमोलिशन से जुड़ी सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारियों, दावों, वीडियो, तस्वीरों और विभिन्न पक्षों के बयानों को एक स्थान पर संकलित कर पाठकों तक पहुँचाना है। आज सोशल मीडिया पर सूचनाएँ बिखरी हुई होती हैं, जिनमें सही जानकारी के साथ-साथ अपुष्ट दावे भी शामिल हो सकते हैं। हमारी कोशिश है कि उपलब्ध सामग्री को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि पाठक पूरे घटनाक्रम को एक जगह समझ सकें।

इस रिपोर्ट में हम केवल घटनाओं का उल्लेख ही नहीं करेंगे, बल्कि जहाँ आवश्यक होगा वहाँ प्रशासनिक पक्ष, प्रभावित लोगों का पक्ष, कानूनी पहलू, न्यायालय से जुड़ी जानकारी तथा सामाजिक और संवैधानिक प्रश्नों को भी संतुलित तरीके से रखने का प्रयास करेंगे।

बुलडोजर नीति: एक गंभीर सार्वजनिक चर्चा।
पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर लगातार बहस होती रही है। एक ओर प्रशासन इसे अवैध निर्माण हटाने और कानून लागू करने की कार्रवाई बताता है, वहीं दूसरी ओर अनेक नागरिक, सामाजिक संगठन और विधि विशेषज्ञ यह प्रश्न उठाते हैं कि ऐसी कार्रवाइयों में विधिक प्रक्रिया, प्राकृतिक न्याय और प्रभावित लोगों के अधिकारों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

जब किसी क्षेत्र में लगातार डिमोलिशन की घटनाएँ होती हैं, तो समाज के एक हिस्से में भ्रम, भय और असुरक्षा की भावना भी पैदा हो सकती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह आवश्यक है कि प्रशासनिक कार्रवाई कानून के दायरे में, पारदर्शी तरीके से और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत पर आधारित हो। साथ ही, किसी भी घटना के संबंध में निष्कर्ष तथ्यों, आधिकारिक दस्तावेज़ों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर ही निकाले जाने चाहिए।

इस रिपोर्ट का उद्देश्य किसी पक्ष का प्रचार या विरोध करना नहीं, बल्कि उपलब्ध तथ्यों, दस्तावेज़ों और विभिन्न पक्षों के दृष्टिकोण को पाठकों के सामने रखना है, ताकि समाज सूचनाओं के आधार पर अपनी समझ विकसित कर सके।

यदि आपके पास इस विषय से संबंधित कोई आधिकारिक दस्तावेज़, न्यायालय का आदेश, प्रशासनिक नोटिस, समाचार स्रोत, फोटो या वीडियो उपलब्ध हो, तो आप उसे हमारे Whatsaap +919898335767 साझा कर सकते हैं। सत्यापित जानकारी को इस रिपोर्ट में उचित स्थान दिया जाएगा।


Wednesday, 1 July 2026

गाजियाबाद मुहम्मद जुनैद। लिचिंग।



Adit Date : 01/07/2026 

गाजियाबाद में राहुल नामक व्यक्ति ने उसकी कार से बाइक टच हो जाने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहम्मद ज़ैद को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है, मुस्तफाबाद निवासी ज़ैद अपने दोस्तों के संग स्विमिंग पूल पर नहाने के लिए बाइक से निकला ही था कि लोनी बॉर्डर के आस पास उसकी बाइक राहुल नामक व्यक्ति की कार से टच हो गई। जिसके बाद राहुल ने मासूम ज़ैद की बेरहमी से पिटाई की और पिटाई करने करने के बाद भी पेट नहीं भरा तो उसे कार में डालकर नज़दीक ही मनीष प्रॉपर्टीज़ दफ़्तर में ले गया और दफ़्तर में ले जाकर भी उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट इतनी की गई कि अब ज़ैद की मौत हो गई हैं।

मैं ज़ैद की बहन का मीडिया को दिया गया बयान सुन रहा था, ज़ैद बहन ने कहा "क्या मेरे छोटे भाई ज़ैद के हत्यारों के घरों पर योगी जी बुलडोजर चलाएंगे? क्या उनका भी एनकाउंटर किया जाएगा?"

मैं परिवार की मांग और बयान का समर्थक हूँ क्योंकि इसी गाजियाबाद में पिछले महीने एक सूर्य नामक लड़के की हत्या हो गई थी, जिसकी हत्या का आरोप असद नामक लड़के पर लगा, पुलिस ने तुरंत ही असद को एनकाउंटर में मार गिराया और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग हुई, इसी गाजियाबाद में सनातनी हिंदू सलीम वास्तिक पर हमला हुआ जिसका आरोप दो मुस्लिम लड़कों पर जो कि सगे भाई थे, पुलिस ने उन्हें तुरंत ही एनकाउंटर में मार गिराया।

@myogiadityanath गाजियाबाद में राहुल और उसके साथियों द्वारा पीट पीटकर मारे गए ज़ैद के हत्यारों का भी एनकाउंटर करने का आदेश देंगे? क्या योगी जी राहुल और उसके साथियों के घर पर भी बुलडोजर चलाने की कृपा करेंगे?

WhatsApp Unavrsity मुस्लिम समाज होशियार ।


*उपर की इमेज को पढ़े फिर इस मेसेज को पढ़े।*

السلام عليكم ورحمة الله وبركاته

मेरे अज़ीज़ भाइयों और बहनों...

कल एक संदेश हमारे सामने आया, जो सोशल मीडिया और विशेष रूप से "व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी" के माध्यम से व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। हमने जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने के बजाय समय निकालकर उस संदेश को अलग-अलग पहलुओं से समझने का प्रयास किया।

*हमारा प्रश्न केवल यह नहीं है कि उस संदेश में क्या लिखा गया है❓* बल्कि यह भी है कि क्या उसके माध्यम से एक विशेष नैरेटिव तैयार किया जा रहा है❓ *क्या समाज की सोच को एक निश्चित दिशा में ले जाने और उसके मानसिक ढांचे को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है❓*

हम उस मूल संदेश की इमेज उसपर साझा की हे, आप भी उसे ध्यान से पढ़िए और स्वयं विचार कीजिए।

*एक बात यहाँ स्पष्ट करना चाहते हैं,* मुस्लिम समाज को कठिन दौर में मानसिक रूप से कैसे प्रभावित किया जाता है, *"मानसिकलोक"* निराशा और झूठे इत्मीनान दोनों के माध्यम से किस तरह सोच को नियंत्रित किया जाता है, *इस विषय पर हम अलग लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे।*

फिलहाल हमारा उद्देश्य केवल उस संदेश में प्रस्तुत दावों और तर्कों का क्रमवार उत्तर देना है।

*फ़िक्र-ए-उम्मत केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक सफर है। ऐसा सफर जिसमें हमें केवल नाम का मुसलमान नहीं,* बल्कि उम्मत का जिम्मेदार फ़र्द बनना है; केवल दावेदार नहीं, बल्कि मोमिन के किरदार के साथ समाज के सामने खड़ा होना है।

आइए, अब उस संदेश का बिंदुवार और गंभीर अध्ययन करते हैं।


क्या हर चिंता को हीनभावना कहना सही है❓

आजकल एक नया चलन देखने को मिल रहा है, *यदि कोई भारतीय मुसलमानों के वर्तमान हालात, भविष्य या चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करे,* तो कुछ लोग तुरंत उसे "हीनभावना फैलाने वाला" या किसी विरोधी विचारधारा का एजेंट बताने लगते हैं, यह रवैया न इंसाफ़ है और न ही फिक्री ईमानदारी।

*सबसे पहले एक बात स्पष्ट कर दें, हम भी यह मानते हैं कि मुस्लिम समाज में मायूसी, लाचारी और निराशा फैलाना गलत है,* किसी भी कौम को टूटने नहीं, बल्कि उठने का संदेश मिलना चाहिए, लेकिन क्या हर चिंता, *हर आलोचना और हर चेतावनी को हीनभावना कह दिया जाए❓*

⬛ अगर ऐसा है, तो इतिहास से सीख कौन लेगा❓

क्या तातारी और मंगोल हमलों के समय मुस्लिम दुनिया कमजोर नहीं थी❓ *उस दौर में मुस्लिम जन संख्या से लेकर समरकंद और बुखारा पूरी दुनिया के इल्म, तहज़ीब और इस्लामी सभ्यता के बड़े केंद्र माने जाते थे,* वहां मदरसे थे, उलमा थे, किताबें थीं और शानदार सभ्यता थी, लेकिन इतिहास बताता है कि केवल गौरवशाली अतीत भविष्य की सुरक्षा की गारंटी नहीं होता, इसलिए इतिहास का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि तैयारी और दूरअंदेशी सिखाना है।

आज भी भारत में मुसलमानों की स्थिति एक जैसी नहीं है, *कुछ राज्यों, शहरों और इलाकों में मुसलमान अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में हैं,* जबकि कई क्षेत्रों में लोग भय, असुरक्षा और अनिश्चितता का अनुभव करते हैं, इसलिए पूरे देश के लिए एक ही तस्वीर पेश करना वास्तविकता का पूरा चित्र नहीं है।

*यदि वास्तव में हालात इतने संतोषजनक हैं,* तो फिर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भारतीय मुसलमानों के वर्तमान हालात पर दस्तावेज़ी *documentary* सामग्री और अध्ययन तैयार करने की आवश्यकता क्यों महसूस कर रहा है❓ क्या यह भी हीनभावना फैलाना है, *या समाज की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास है❓*

*कहा जाता है कि मुसलमान शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं,* यह स्वागतयोग्य है, लेकिन प्रश्न यह है कि क्या इस प्रगति का लाभ पूरे समाज तक पहुँच रहा है❓*एज्युकेशन व्यक्तिगत और पारिवारिक विकाश हे❓* जब हिजाब का विवाद सामने आया, जब शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विवाद हुए, जब कश्मीर की विश्वविद्यालयों और शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ा, तब क्या मुस्लिम समाज के शैक्षणिक नेतृत्व ने उतनी संगठित और प्रभावी चिंता दिखाई, जितनी अपेक्षित थी❓ केवल डिग्रियाँ बढ़ना पर्याप्त नहीं, बल्कि शिक्षा का सामुदायिक संरक्षण और संस्थागत प्रभाव भी आवश्यक है।

आज सार्वजनिक मंचों पर स्वयं *अनेक मुस्लिम बुद्धिजीवी यह कह रहे हैं कि भारतीय मुसलमानों की राजनीतिक पकड़ पहले जैसी नहीं रही,* यदि यह चर्चा समाज के भीतर ही हो रही है, तो क्या इसे भी हीनभावना कहा जाएगा❓ *या यह आत्ममंथन का हिस्सा है❓*

जहाँ तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रश्न है, वह अपने वैचारिक लक्ष्यों के अनुसार कार्य करता है, लेकिन इससे भी बड़ा प्रश्न मुस्लिम नेतृत्व से है, यदि मुस्लिम नेतृत्व लगातार संविधान और क़ानून के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात करता है, *तो फिर वही नेतृत्व उन संगठनों के साथ संवाद क्यों करता है जिनके बारे में वह स्वयं अतीत में संविधान और स्वतंत्रता की अवधारणा पर गंभीर आपत्तियाँ उठाता रहा है❓* यदि यह संवाद है, तो उसका उद्देश्य क्या है, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, राजनीतिक यथार्थ, या समुदाय की सुरक्षा❓ इस पर खुली और ईमानदार चर्चा होनी चाहिए।

और सबसे महत्वपूर्ण बात....

आज अनेक वरिष्ठ उलमा, सामाजिक कार्यकर्ता और मुस्लिम चिंतक वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, क्या वे सभी समाज में हीनभावना फैला रहे हैं❓ या वे अपने अनुभव और अवलोकन के आधार पर आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान दिला रहे हैं❓

समाज को तोड़ने वाली निराशा निश्चित रूप से गलत है, *लेकिन समाज को जगाने वाली चिंता, आत्ममंथन और दूरदर्शिता को हीनभावना कहना भी उतना ही गलत है।*

*हमें न अंधी मायूसी चाहिए और न अंधा इत्मीनान।*

हमें हकीकत को समझना है, इतिहास से सीखना है, वर्तमान का सही विश्लेषण करना है और भविष्य की तैयारी करनी है,यही जिम्मेदार कौमों का रास्ता होता है।

Date: 1 Jul 2026
Fikre Ummat Media

कच्छ Demolition 2026 Riport।

कच्छ 2026 डिमोलिशन रिपोर्ट । सोशल मीडिया से तथ्य, घटनाक्रम और ज़मीनी चर्चाओं का संकलन .... साथियों,  इस रिपोर्ट को तैयार करने का...