Date : 13 May 2022 Viral
लेकिन मुस्लिम अवाम जो कभी ओवैसी से या मजलिस के जिम्मेदार लोगो से जो सवाल करने से हिचकिचाती है वो सवाल अवाम की तरफ से हमारे मजहबी रहनुमाओं को ओवेशी के सामने रखने चाहिए।
*अवाम में अक्सर उठनेवाले सवाल इस प्रकार है!*
*1.* दो हजार इक्कीस की 19 जनवरी को गुजरात में प्रदेश मजलिस का गठन हुआ, उस के तुरंत बाद 21 जनवरी को भुज में मस्जिदों पर हमला हुआ, वहां से लेकर आखिर में खंभात तक मुस्लिमो पर व्यक्तिगत या सामुदाइक घटना की कुल 34 घटना पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुई। तो सवाल नंबर एक ये है कि मजलिस ने आवेदन आवेदन खेलने के अलावा और फोटो लगाने के सिवा इन घटनाओं पर पीड़ितो के लिए क्या ठोस काम किया? _*गुजरात मजलिस मुस्लिमो पर हमले की हरेक घटना पर अपना वर्क शीट अवाम के सामने रखें।*_
*2.* अहमदाबाद में पिराणा दरगाह को मंदिर में तब्दील करने की कोशिश हो रही है, _*मजलिस का पिराणा दरगाह मामले में क्या स्टैंड है?*_
*3.* गुजरात मजलिस सिर्फ कांग्रेस का विरोध करती हुई नजर आती है, भाजपा का नहीं। कांग्रेस में भी सिर्फ दो मुस्लिम विधायको का ही विरोध हो रहा है, कांग्रेस के तीसरे मुस्लिम विधायक वाकानेर का तो नाम तक नहीं लिया जाता। मुस्लिम वोट का बिखराव होता है और गुजरात विधानसभा मुस्लिम मुक्त हो जाती है तो क्या ओवेशी गुजरात में मुस्लिम राजनीति को समाप्त करने का कारण नही बनेंगे? क्या वो ये जिम्मेदारी लेते है कि कांग्रेस के मुस्लिम विधायक को हरा देने के बाद भी गुजरात विधानसभा वो मुस्लिम मुक्त नहीं होने देंगे? _*क्या ओवैसी को अपनी काबिलियत पर इतना भरोसा है कि कांग्रेस के मुस्लिम विधायको को हरा देने के बाद वो मजलिस का कम से कम एक उम्मीदवार जीता देंगे?*_
*4.* गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में मजलिस ने दागी और मुस्लिम समाज में अस्वीकार्य लोगो को टिकट दिया था, आनेवाले विधायकी चुनाव में _*क्या मजलिस साफ सुथरी छवि वाले कैंडिडेट उतारेगी या फिर से दागी लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी?*_
*5.* गुजरात मजलिस डेढ़ साल से काम कर रही है। अहमदाबाद के 48 वार्ड है, इतने लम्बे समय में अब तक मजलिस 12 वार्ड प्रमुख नियुक्त नही कर पाई हैं। मजलिस के कुल सदस्य की संख्या अब तक 3000 तक नहीं पहुंची हैं। एक विधानसभा मतविस्तार में एवरेज 250 से 300 बूथ होते है, तो ऐसे में _*मजलिस चुनाव लडने के लिएं मेन पावर कहां से लाएगी?*_
*6.* 2021 में मजलिस ने बिटीपी से गठबंधन किया था, सिर्फ एक साल में ऐसा तो क्या हुआ कि _*छोटूभाई वसावा ने अपनी भारतीय ट्रायबल पार्टी को मजलिस से अलग कर लिया?*_
*7.* गुजरात में मजलिस के आने के बाद मुसलमानो में आपसी मतभेद, लड़ाई झगड़ा और कोर्ट कचहरी के मामले बढ़ गए है। पूरे देश में मजलिस के लौंडे अपने मूखालिफीन के साथ गाली गलोच करते हुए नजर आते है, धमकी देते हुए, मारामारी करते हुए नजर आते हैं। _*ओवेशी अपनी पार्टी के बदतमीज लोगो को कंट्रोल क्यों नहीं करते?*_
*8.* तेलंगाना के कई विधायको के और कार्यकर्ताओ के विडियो सामने आए है जो मुस्लिमो से फिरौती मांगते हुए या दादागिरी करते हुए नजर आए है। _*मजलिस एसे विडियो पर अपना स्टैंड क्यों क्लियर नही करती?*_
*9.* तेलंगाना वकफ बोर्ड के चेयरमैन मसीउल्लाह खान अपने ओहदे का चार्ज लेने से पहले हाल ही में ओवेशी से मिलने पहुंचे थे। तेलंगाना में वकफ जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए वकफ बोर्ड ने जो मुकदमे दाखिल किए है, उस में से कितने केस में मजलिस के लोगो पर, मजलिस के विधायको पर और ओवेशी के रिश्तेदारों पर आरोप पत्र दाखिल हुए है? क्या ओवैसी एसे लोगो को मजलिस से बाहर करने का सोच रहे है? क्या ओवैसी अपने ही लोगो को वकफ जमीन का कब्जा छोड़ने का आदेश करने की सोचते है? _*वकफ प्रॉपर्टी बेचने का आरोप मजलिस के कितने लोगो पर लगा है? ओवैसी का एसे लोगो के लिए क्या स्टैंड है?*_
*10.* उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने 15 मिनट वाले अकबर ओवेशी के बयान मामले केस में क्लीन चिट दे दी है। अब कोर्ट ने विडियो में अकबर ओवेशी की आवाज न होने की दलील को स्वीकार करते हुए उन्हें आरोपमुक्त घोषित कर दिया है। अगर वो विडियो फर्जी है तो आज भी मजलिस उसे सोसियल मीडिया पर चलाती क्यों है? और _*अगर वो विडियो असली है तो फिर अकबर ओवेशी ने कोर्ट में झूठ क्यों बोला? मजलिस वाले अल्लाह रसूल की इतनी बाते करते है तो फिर इस तरह झूठ और फरेब को अमल में क्यों लाते है?*_
*11.* और आखरी सवाल: ओवेशी जिस के चेयरमैन है वो दारुस्सलाम बैंक मुसलमानो को लोन देकर उस पर 18% सूद वसूल करना कोई मजबूरी हो सकती है, लेकिन अल्लाह की कसम खाकर ओवैसी ने जिस अस्पताल में 15 बोतल खून देने का दावा किया था, उस की तस्दीक क्या ओवेशी किसी डॉक्टर या अस्पताल से करवा सकते है?
ये 11 सवाल में से कोई एक सवाल करने की हिम्मत वही करेगा जो हकीकत में कौम का हामी होगा, बाकी जो खामोश रहेगा उसे भाजपा का एजेंट अवाम मानने लगे तो उस में अवाम की कोई गलती नहीं।
*✍️Salim Hafezi 90331 64631*