Followers

Monday, 5 August 2019

कश्मीर 370 05 August 2019

धारा 370 हटाने से ओर नही हटाने से जम्मू कश्मीर के बाहर रह रहे लोगो को कोई फर्क नही पड़ेगा और कोई लाभ भी नही होने वाला।

कुछ लोगो इस धारा के हटने ओर नही हटने से इसे उत्साहित हो रहे जैसे-
धारा 370 हटने के बाद देश सोने की चिड़िया बन जायेगा,

देश मे अमन शांति का माहौल बनेगा,

देश में अपराध रुक जाएंगे,

देश मे पेट्रोल, डीजल, सब्जी के भाव कम हो जाएंगे,

देश में कोई बेरोजगार नही रहेगा।

देश के हर नागरिक को शिक्षा, चिकित्सा उच्च स्तर की मिलेगी।

हम सब जानते है कश्मीर से धारा 370 हटने या नही हटने से ऐसा कुछ भी बदलने वाला नही है। जम्मू कश्मीर को छोड़कर अन्य प्रदेशों में तो धारा 370 नही है फिर वहाँ भी तो सभी तरह की समस्या है ओर जनता तस्त है!

*धारा 370 सिर्फ राजनीति का मुद्दा है जनता को गुमराह करने और मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का एक जरिया है। इसके हटने नही हटने से दूसरे प्रदेशों की आम जनता कोई कोई लाभ नही होगा।

ऐसा नही है कि एक मात्र भारत मे इस तरह की समस्या है, यह तो लगभग विश्व के सभी देशों में इस तरह की समस्या है। यह आम जनता की नही राजनीतिक समस्या है। इसके हटने नही हटने से आम जनता को खुशी और दुखी भी होने की जरूरत नही।

यदि धारा 370 हटी भी तो सरकार 370 का नाम और थोड़ा बहुत संशोधन कर दूसरी धारा लगा देगी, मतलब यही की कपड़े नए पहना दिये जायेंगे।

7/11 मुंबई विस्फोट: यदि सभी 12 निर्दोष थे, तो दोषी कौन ❓

सैयद नदीम द्वारा . 11 जुलाई, 2006 को, सिर्फ़ 11 भयावह मिनटों में, मुंबई तहस-नहस हो गई। शाम 6:24 से 6:36 बजे के बीच लोकल ट्रेनों ...